चित्रकूट – आज दिनाँक-27.10.2025 को थाना सरधुवा अंतर्गत कस्बा सरधुवा निवासी उ0नि0 स्व0 महानन्द त्रिपाठी महिला थाना प्रतापगढ़ की ड्यूटी के दौरान दिनांक 26.10.2025 को सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। उनके शव को राजकीय वाहन से उनके आवास कस्बा सरधुवा लाया गया जहाँ पर अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह, थानाध्यक्ष सरधुवा राम सिंह एवं अन्य अधि0/कर्मचारीगण द्वारा शव को पुलिस की गार्द ऑफ आनर देकर शोक सलामी की गई तत्पश्चात श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पित कर किया गया ।
रिपोर्ट संजय मिश्रा






