चित्रकूट – भारत सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर देशभर में भारत के संविधान की भावना, मूल्यों और आदर्शों के प्रति समर्पण व्यक्त किया जाता है,इसी क्रम में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी पुलकित गर्ग एवं अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व उमेश चन्द्र निगम,अपर उप जिलाधिकारी अजय कुमार यादव तथा अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति मे संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया, जिलाधिकारी ने कहा कि संविधान दिवस की शुरुआत 2015 में की गई थी, ताकि नागरिकों विशेषकर युवाओं में संवैधानिक मूल्यों—न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुत्व—के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके। 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारत के संविधान को अंगीकृत किया था, इसलिए यह दिन राष्ट्र के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण है। इसके अलावा शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी कार्यालयों और सामाजिक संगठनों द्वारा निम्न गतिविधियाँ आयोजित की गई जिसमें संविधान की प्रस्तावना का पठन,कानूनी साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम,
विचार-गोष्ठियाँ, संगोष्ठियाँ एवं व्याख्यान,
प्रदर्शनी, वाद-विवाद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम,ई-संविधान तथा डिजिटल संसाधनों का प्रचार-प्रसार किया गया, जिलाधिकारी ने कहा कि संविधान दिवस नागरिकों को यह स्मरण कराता है कि संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि भारत की लोकतांत्रिक आत्मा का परिचायक है। यह दिन हम सभी को अपने कर्तव्यों, अधिकारों और राष्ट्र के प्रति दायित्वों को पुनः समझने और निभाने का संकल्प दिलाता है।
रिपोर्ट संजय मिश्रा






