Home / News / चित्रकूट – सीएचसी मऊ में 3.50 किलो के ट्यूमर का सफल ऑपरेशन

चित्रकूट – सीएचसी मऊ में 3.50 किलो के ट्यूमर का सफल ऑपरेशन

ब्यूरो संजय मिश्रा चित्रकूट

मऊ, चित्रकूट। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मऊ में चिकित्सकों की टीम ने महिला के पेट से करीब 3.50 किलोग्राम वजन के ट्यूमर का सफल ऑपरेशन किया। कई महीनों से पेट दर्द और लगातार रक्तस्राव की समस्या से परेशान सिकरौं निवासी कमलेश पत्नी राजकुमार को उपचार के लिए सीएचसी मऊ की ओपीडी में लाया गया था।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार त्रिपाठी के कुशल मार्गदर्शन में सीएचसी मऊ के अधीक्षक डॉ. हारून की देखरेख में वरिष्ठ सर्जन डॉ. विद्यासागर, वरिष्ठ निश्चेतक डॉ. ऋषि प्रताप सिंह और उनकी टीम ने महिला की जांच के बाद ऑपरेशन का निर्णय लिया। चिकित्सकीय टीम ने सफलतापूर्वक ऑपरेशन कर महिला के पेट से लगभग 3.50 किलोग्राम का ट्यूमर निकाला।
ऑपरेशन सफल होने के बाद महिला की हालत चिकित्सकों की निगरानी में बताई गई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. हारून ने ऑपरेशन में शामिल वरिष्ठ सर्जन, निश्चेतक चिकित्सक सहित पूरी ओटी टीम को इस सराहनीय कार्य के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि सीएचसी में उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग और चिकित्सकों की टीम के प्रयास से मरीजों को स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।
अधीक्षक ने इस सफल ऑपरेशन के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार त्रिपाठी का आभार भी व्यक्त किया। चिकित्सकीय टीम के इस प्रयास की अस्पताल परिसर में सराहना की गई।

Tagged:
[post-views]
Share
Now