Home / News / चित्रकूट – बोर्ड परीक्षा कंट्रोल रूम का उपजिलाधिकारी सौरभ यादव ने किया निरीक्षण और दिए निर्देश

चित्रकूट – बोर्ड परीक्षा कंट्रोल रूम का उपजिलाधिकारी सौरभ यादव ने किया निरीक्षण और दिए निर्देश

ब्यूरो संजय मिश्रा
चित्रकूट – जनपद चित्रकूट में आज दिनांक 16 फरवरी 2026 को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में स्थापित जनपद स्तरीय बोर्ड परीक्षा कंट्रोल रूम का निरीक्षण कंट्रोल रूम प्रभारी उप जिलाधिकारी न्यायिक सौरभ यादव द्वारा किया गया। कंट्रोल रूम प्रभारी ने कंट्रोल रूम में स्थापित 40 परीक्षा केंद्रो के डीवीआर, सीसीटीवी कैमरा के संचालन को देखा गया, सभी परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी कैमरा का ऑनलाइन संचालन पाया गया वहां पर कक्षाओं की व्यवस्था में कैमरा प्रदर्शित होना विद्यालय परिसर एवं कक्षाओं की साफ सफाई के निर्देश के साथ परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, फर्नीचर, प्रकाश व्यवस्था, शौचालय आदि व्यवस्थाओं को परीक्षा से पूर्व व्यवस्थित करने के भी निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक रविशंकर, परीक्षा प्रभारी फूलचंद सहित कंट्रोल रूम के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।

Tagged:
[post-views]
Share
Now