Home / News / चित्रकूट – पुलिस लाइन में विश्वकर्मा पूजा, एसपी ने की शस्त्रों व वाहनों की अर्चना….

चित्रकूट – पुलिस लाइन में विश्वकर्मा पूजा, एसपी ने की शस्त्रों व वाहनों की अर्चना….

रिपोर्ट संजय मिश्रा

चित्रकूट – आज दिनांक 17.09.2025 को विश्वकर्मा पूजा के शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह द्वारा पुलिस लाइन चित्रकूट में शस्त्रागार शस्त्रों की एवं परिवहन शाखा के वाहनों की विधि विधान से पूजा-अर्चना की गयी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने भगवान विश्वकर्मा के समक्ष समस्त पुलिस बल के उत्तम स्वास्थ्य, कार्यकुशलता एवं जनपद में शांति, समृद्धि व सौहार्द कायम रहने की कामना की साथ ही कहा कि भगवान विश्वकर्मा को विश्व के प्रथम शिल्पकार,वास्तुकार एवं अभियंता के रूप में जाना जाता है, जिन्होंने श्रृष्टि को अपने कौशल से आकार दिया,पुलिस विभाग में प्रयुक्त वाहन, उपकरण एवं शस्त्र हमारे कार्य को सुचारु रूप से संपन्न करने के प्रमुख साधन हैं इन साधनों की नियमित देखरेख एवं सम्मान से न केवल कार्यकुशलता बढ़ती है बल्कि अनुशासन व आत्मविश्वास भी विकसित होता है।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर अरविन्द कुमार वर्मा, क्षेत्राधिकारी लाइन यामीन अहमद, पुलिस उपाधीक्षक प्रज्ञान अजेय शर्मा , प्रतिसार निरीक्षक राम शीष यादव, पीआरओ पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार सिंह, परिवहन शाखा प्रभारी रामसिंह एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Tagged:
[post-views]
Share
Now