रिपोर्ट संजय मिश्रा
चित्रकूट -पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिहं के निर्देशन में अपराध पर अंकुश लगाए जाने एवं अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यावही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट सत्यपाल सिंह व क्षेत्राधिकारी राजापुर राज कमल के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सरधुवा के मार्गदर्शन में थाना सरधुवा पुलिस टीम ने मानसिक रुप से विक्षिप्त युवती के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार किया। उल्लेखनीय है कि दिनाँक 10.12.2025 को थाना सरधुवा अन्तर्गत निवासिनी एक वादिया द्वारा थाना सरधुवा पर सूचना दी कि उनकी पुत्री जो मानसिक रुप से अस्वस्थ रहती है। जिसकी उम्र 20 वर्ष है,पुत्री दिनांक 09.12.25 को शाम 5:30 बजे डेरा से घर के लिये आ रही थी। रास्ते में गांव का ही रहने वाला तीरथ दुबे पुत्र नक्क दुबे उनकी पुत्री को जबरजस्ती सरसो के खेत मे घसीट कर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया । सूचना पर थाना सरधुवा में मुअ0सं0 191/25 धारा 64(1),118(1) पंजीकृत किया गया।
दिनाँक 11.12.2025 को उ0नि0 अरविन्द्र कुमार पाण्डेय व उनकी टीम द्वारा विवेचना बयान वादिनी,गवाहान बयान पीडिता अन्तर्गत धारा 180/183 बीएनएसएस व मेडिकल आदि के आधार पर अभियुक्त तीरथ दुबे उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया।
चित्रकूट – थाना सरधुवा पुलिस टीम ने मानसिक रुप से विक्षिप्त युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार।






