Home / News / चित्रकूट में डीईटी शिवरामपुर द्वारा स्कूल रेडीनस फेज-01 की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

चित्रकूट में डीईटी शिवरामपुर द्वारा स्कूल रेडीनस फेज-01 की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

रिपोर्ट संजय मिश्रा
चित्रकूट – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन की दृष्टि से आंगनवाड़ी केंद्रों में पढ़ रहे 05 से 06आयु वर्ग के बच्चों को कक्षा एक में प्रवेश हेतु रेडीनस कार्यक्रमों का संचालन आंगनबाड़ी केंद्रो व परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों के समन्वय से किया जाना है। जिसके लिए कोलोकेटेड आंगनवाड़ी वाले प्राथमिक स्कूलों के नोडल शिक्षक आंगनबाड़ी की मुख्यसेविकाओं को प्रशिक्षित किए जाने हेतु एकदिवसीय स्कूल रेडीनस कार्यशाला का आयोजन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान शिवरामपुर चित्रकूट में किया गया।जिसका शुभारंभ प्राचार्य डायट बी.के. शर्मा द्वारा मां सरस्वती के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया । इस अवसर पर बोलते हुए श्री बी.के शर्मा द्वारा बताया गया कि माता की आंचल से निकलकर बच्चे आंगनबाड़ी केंद्रों पर खेलने,सीखने के लिए जाते हैं जबकि प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को मुख्यतया सीखने की प्रक्रिया में संलग्न होना पड़ता है। अतः बच्चों की रुचि शिक्षा ग्रहण करने में हो ,इसलिए इस तरीके की कार्यशालाएं बहुत उपयोगी हो सकती है। उक्त कार्यशाला का संचालन मोहित कुमार सिंह नोडल प्रवक्ता डायट शिवरामपुर चित्रकूट, गीत श्रीवास्तव नोडल S.R.G जनपद चित्रकूट तथा नव चयनित ए.आर.पी दीपक गुप्ता द्वारा किया गया । बच्चों को शिक्षा ग्रहण के करने के लिए शारीरिक ,मानसिक एवं संवेगात्मक रूप से तैयार करने हेतु निर्मित हस्त पुस्तिका स्कूल रेडीनस फेज -01 के अनुसार कार्यशाला में बच्चों को विद्या सिखाने ने के लिए विद्यालय में बच्चों के मध्य की जाने वाली गतिविधियों से संबंधित
स्कूल रेडीनस मैन्युअल, ECCE टूल निर्देशिकाओं, डी.सी.एफ. भरने संबंधी महत्वपूर्ण क्रियाकलापों को करके सीखने की विधि से संपन्न कराया गया। कार्यशाला के अंत में समस्त प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर संस्थान के समस्त प्रवक्ता व कर्मचारी गण मौजूद रहें।

Tagged:
[post-views]
Share
Now