रिपोर्ट संजय मिश्रा
चित्रकूट -केन्द्रीय विद्यालय चित्रकूट में आज 12 दिसंबर को 14वें वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पुलकित गर्ग, जिलाधिकारी चित्रकूट द्वारा मार्च पास्ट की सलामी लेकर किया गया जिसका नेतृत्व विद्यालय के छात्र कार्यकारिणी परिषद के सदस्यों द्वारा किया गया जिसमें सभी सदनों ने तालमेल, अनुशासन और ऊर्जा का अद्भुत प्रदर्शन किया । विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती स्नेह लता ने हरित पौध देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
इसके बाद विद्याधियों ने विभिन्न ट्रैक इवेंट्स में उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रमुख प्रतियोगिताएँ 100 मी, 200 मी, 400 मी, 600 मी. दौड़ एवं 400 मी दिले रेस रही । छात्रों में खेल भावना, टीम वर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा सराहनीय रही। सभी कार्यक्रमों का संचालन खेल विभाग प्रभारी विनय पांडेय द्वारा सुव्यवस्थित रूप से किया गया। निर्णायक मंडल ने निष्पक्षता के साथ परिणाम घोषित किए।
पुरस्कार वितरण समारोह में केंद्रीय विद्यालय संगठन राष्ट्रीय स्तर के विजेता खिलाडियों एवं विद्यालय स्तर पर सदनवार प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को पदक और प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि खेल न केवल शारीरिक फिटनेस को बढ़ाते हैं, बल्कि अनुशासन, साहस, नेतृत्व और आत्मविश्वास भी विकसित करते हैं साथ ही विद्यार्थियों को विद्यालयी गतिविधियों में बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग करने हेतु प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक रविशंकर एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्राचार्या श्रीमती शशिकला की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षकों अवधेश पाल, रामानुज चतुर्वेदी, संतोष कुमार श्रीवास्तव, श्रीमती प्रिया वंदना, समीर शुक्ल, श्रीमती अंकिता महाराज, दीपक कुमार, शिव कुमार आदि का विशिष्ट योगदान रहा।
कार्यक्रम के अंत में विदयालय के वरिष्ठ शिक्षक आर. के. मौर्य ने सभी अतिथियों अध्यापकों, खेल विभाग तथा विद्यार्थियों को खेल दिवस के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ
चित्रकूट -खेल न केवल शारीरिक फिटनेस को बढ़ाते हैं, बल्कि अनुशासन,साहस नेतृत्व और आत्मविश्वास को भी विकसित करते हैं- डीएम -पुलकित गर्ग






