दीपक यादव हमीरपुर उत्तर प्रदेश
हमीरपुर। जनपद में प्रस्तावित एसएनआईडी पल्स पोलियो अभियान के तहत आज कलेक्ट्रेट प्रांगण से पल्स पोलियो रैली का शुभारम्भ जिलाधिकारी घनश्याम मीना द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा जन समुदाय से अपील की गयी कि जनपद में कोई भी 0-5 वर्ष तक के बच्चे पल्स पोलियों की दवा पीने से वंचित न रह जायें। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा भी पल्स पोलियों कार्यक्रम में सम्बन्ध में विस्तृत रूप से जानकारी देकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संदेश दिया कि सभी लोग तन्मयता से कार्य करते हुये शत प्रतिशत बच्चों को पोलियों की दवा पिलायें। जनपद में लगभग 139118 बच्चों को दवा पिलाई जानी है, जिस हेतु 598 बूथ एवं 335 टीमें घर घर तथा 11 मोबाइल 20 ट्रांजेट टीमें बनायी गयी है। शीत श्रंखला को मेनटेनेंस रखने का संदेश भी दिया गया।
रैली का कलेक्ट्रेट प्रांगण से चलकर शहर के मुख्य स्थानों से होते हुये कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी में समापन किया गया। समापन उपरान्त स्कूली बच्चों एवं स्टाफ को स्वल्पाहार वितरित किया गया। रैली में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मुख्य चिकित्साधिकारी, समस्त अपर व उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, जिला सर्विलांस अधिकारी, जिला क्षय रोग अधिकारी, जिला कुष्ठ रोग अधिकारी, जिला मलेरिया अधिकारी, अपर शोध अधिकारी, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबन्धक डीसीपीएम, अर्बन कोर्डिनेटर, डब्लूएचओ, यूनीसेफ, जेएसआई प्रतिनिधि एवं स्वास्थ्य विभाग के समस्त अधिकारी व कर्मचारी, शिक्षा विभाग के अध्यापक एवं अध्यापिकाओं तथा स्कूली बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया गया।







