अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट
- आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
कोरबा//ग्राम मड़वारानी में बिंझवार समाज के द्वारा शहीद हुए नारायण सिंह बिंझवार का शहादत दिवस मनाया गया.कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया,अध्यक्षता कीर्तन लाल बिंझवार केंद्रीय अध्यक्ष, विशिष्ट अतिथि रामदयाल संरक्षक, अशोक बाई कँवर जनपद अध्यक्ष, लक्ष्मीन कँवर, रीना सिदार के द्वारा बिंझवार आदिवासी समाज की आन बान शान शहीद नारायण सिंह बिंझवार के तैल्यचित्र पर माल्यार्पण कर शहादत दिवस की शुरुआत कर अतिथियों के द्वारा आजादी की लड़ाई में वीर नारायण सिंह के योगदान और बलिदान पर अपने विचार व्यक्त करते हुए समाज को उनकी राह पर चलने के लिए आह्वान करने के साथ समाज को अग्रसर होने को कहा वीर नारायण सिंह के बलिदान दिवस को अविस्मरणीय बनाने के लिए समाज की भावी पीढ़ी भी उनके बलिदान और योगदान को याद करते रहे। छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह बिंझवार को उनके बलिदान दिवस पर मड़वारानी क्षेत्र में याद किया गया। इस अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।
मड़वारानी तीनो राज के द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया। संगठन के प्रमुख सदस्यों ने शहीद वीर नारायण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके जीवन संघर्ष तथा छत्तीसगढ़ के लिए दिए गए अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला।
वक्ताओं ने कहा कि वीर नारायण सिंह ने अन्याय और शोषण के विरुद्ध आवाज़ उठाई और अपनी मातृभूमि के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगा। उपस्थित सभी अतिथि एवं लोगो ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति, अस्मिता और मूल निवासियों के हकों की रक्षा के लिए उनके दिखाए मार्ग पर चलने की प्रतिज्ञा ली।
इस कार्यक्रम मे कोरबा, चाम्पा एवं पंतोरा राज के लोग भारी संख्या मे शहीद वीर नारायण सिंह को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि देने के लिए उपस्थित हुए। सोनाखान की धरती मे जन्मे वीर नारायण सिंह ने आजादी के संघर्ष में अंग्रेजों को चुनौती दी, युवाओं को एकजुट किया। भीषण अकाल से पीड़ित जनता के हक के लिए अंग्रेजों से विद्रोह करके वीरगति को प्राप्त किया.
इस अवसर पर रामप्यारे बिंझवार प्रदेश अध्यक्ष वीर नारायण सेना एवं पूर्व बी डी सी, रोशन सिंह, सुखसिंह, रामलाल, हरीश, मंतोष, हर कुमारी बिंझवार, श्रीराम बिंझवार ,विदेशीराम बिंझवार, मनोज चौहान,लक्ष्मीन बाई कंवर, रीना सिदार,अजय कुमार कंवर, देवी बाई राजवाड़े, कृष्णकुमार बिंझवार ,राजाराम बिंझवार,बिसाहूराम, परदेशी,कुंजबिहारी, जीवनलाल, पंचराम बिंझवार ,सेवाराम , जोधराम,सोहन सहित समाज के कई पदाधिकारी, सरपंच गण एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे,उन्होंने शहीद वीर नारायण सिंह अमर रहे अमर रहे के जयकारे लगाए।
कार्यक्रम का सफल संचालन रामप्यारे बिंझवार के द्वारा किया गया।














