रिपोर्ट संजय मिश्रा
चित्रकूट – पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में अपराध पर अंकुश लगाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में प्रभारी निरीक्षक भरतकूप उपेन्द्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में थाना भरतकूप की पुलिस टीम द्वारा कुल 04 आरोपियों को जुला खेलते हुए गिरफ्तार किया गया।
चौकी प्रभारी भैसोंदा उ0नि0 अभिषेक सिंह थाना भरतकूप व उनकी टीम द्वारा आरोपी अभियुक्त 1.रिजवान पुत्र रमजान अली 2. युसूफ पुत्र अजमत 3. शाहरुख पुत्र मुमताज खान निवासीगण कस्बा व थाना बदौसा 4.दादूलाल पुत्र बहोरा निवासी ग्राम सुदीनपुर थाना भरतकूप जनपद चित्रकूट को ताश के पत्तों में हारजीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हुये गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से मालफड़ से माल फड 6470/- रु0 व 52 अदद ताश के पत्ते तथा जामा तलाशी से 1880/- रुपये बरामद किये गये। अभियुक्तो के विरुद्ध थाना भरतकूप में 13 जुआ अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया।
चित्रकूट -थाना भरतकूप पुलिस टीम द्वारा 04 जुआरियों को जुआ खेलते हुए किया गिरफ्तार






