रिपोर्ट संजय मिश्रा
चित्रकूट – पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध पर अंकुश लगाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह व क्षेत्राधिकारी राजापुर जय करन सिंह के पर्यवेक्षण में थाना राजापुर पुलिस टीम ने थाना राजापुर अन्तर्गत ग्राम पराकों में चोरी की घटनी कारित करने वाले शेष वाँछित अभियुक्त को चोरी के 01 अदद नारियल व 02 अदद पायल व 04 अदद बिछिया व 01 अदद बिस्कुट समस्त सफेद धातु व 02 अदद नाक की कील पीली धातु के साथ गिरफ्तार किया।उल्लेखनीय है कि दिनाँक 01.06.2025 को अजय कुमार पाण्डेय पुत्र प्रयाग दत्त पाण्डेय निवासी पराको थाना राजापुर जनपद चित्रकूट ने थाना राजापुर पर सूचना दी कि रात में वह अपने छत पर सोये हुए थे तथा सीढियों से बना दरवाजा खुला हुआ था रात में लगभग 12 से 02 बजे के बीच अज्ञात चोरो द्वारा उनकी अलमारी में रखे जेवरात व नगदी चोरी कर लिए । उनके के घर में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है,जिसमें एक चोर का सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध है। इस सूचना पर मु0अ0सं0 135/25 धारा 331(4),305ए बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। थाना राजापुर व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा दिनाँक 18.06.2025 को घटना कारित करने वाले 03 अभियुक्तों 1.राघवेन्द्र कुशवाहा उर्फ प्रिन्स पुत्र धर्मदास कुशवाहा नि0 कस्बा सेमरिया थाना सेमरिया जनपद रीवा (म.प्र.) 2.शिवबली उर्फ रामबली निषाद पुत्र राजकुमार नि0 मन्कुवाँर थाना मऊ जिला चित्रकूट 3.विनोद कुशवाहा पुत्र स्व0 भोला प्रसाद कुशवाहा नि0 ग्रा0 देवरा थाना धारकुण्डी जनपद सतना को गिरफ्तार कर जेला भेजा जा चुका है।
आज दिनाँक 12.12.2025 को थाना राजापुर पुलिस टीम ने घटना मे सम्मिलित शेष वाँछित अभियुक्त सुरेन्द्र कुशवाहा पुत्र भानू प्रताप उम्र 45 वर्ष निवासी समरिया थाना
सेमरिया जनपद रीवा म0प्र0 को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी के 01 अदद नारियल व 02 अदद पायल व 04 अदद बिछिया व 01 अदद बिस्कुट समस्त सफेद धातु व 02 अदद नाक की कील पीली धातु बरामद हुई।
चित्रकूट – थाना राजापुर अन्तर्गत ग्राम पराको में चोरी की घटना कारित करने वाले शेष वाँछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार






