Home / Events / चित्रकूट -Dm पुलकित गर्ग ने पुरानी कोतवाली और अटल पार्क का किया औचक निरीक्षण

चित्रकूट -Dm पुलकित गर्ग ने पुरानी कोतवाली और अटल पार्क का किया औचक निरीक्षण

चित्रकूट – आज दिनांक 11 नवंबर 2025 को जिलाधिकारी पुलकित गर्ग द्वारा पुरानी कोतवाली परिसर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद कर्वी श्री लाल जी यादव ने बताया कि पुरानी कोतवाली ऐतिहासिक एवं सास्कृतिक विरासत है। पुरानी कोतवाली कर्वी सरकार के गाटा सख्या 610 रकबा 0.347 हे० नान जेड ए सरकार बहादुर मुर्देजे खेवट खाता संख्या 0.5 जिमन 15 (2) आबादी जुज खात्ता खतौनी संख्या-197 में दर्ज कागजात है, जो नजूल सरकारी भूमि है। पुरानी कोतवाली का गेट भव्य बना हुआ है, जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि पुरानी कोतवाली की साफ सफाई बेहतर तरीके से कराई जाए। जिलाधिकारी द्वारा अधिशासी अधिकारी को यह भी निर्देश दिये कि पुरानी कोतवाली में पर्यटन विभाग के माध्यम से इसका पुनरूद्धार एवं फसाड़ लाइट, पार्क निर्माण आदि का प्रस्ताव तैयार कर शासन को शीघ्र भेजे जाने की कार्यवाही सुनिश्चित करें।तत्पश्चात जिलाधिकारी द्वारा कोठी तालाब के पास नगर पालिका द्वारा संचालित अटल पार्क का औचक निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए कि अटल पार्क में बच्चों के खेलने की सामग्री झूले आदि टूट गए है उनको तत्काल बदलवाया जाए तथा पार्क परिसर की अच्छी तरह से साफ सफाई कराई जाए एवं घास की कटाई कराए। साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरा भी लगवाए जाए तथा बिना टिकट के किसी भी व्यक्ति को अंदर प्रवेश न दिया जाए।

रिपोर्ट संजय मिश्रा

[post-views]
Share
Now