चित्रकूट – जिलाधिकारी पुलकित गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह द्वारा आज दिनांक 13-11-2025 को कलेक्ट्रेट सभागार, चित्रकूट में जिला कोषागार में हुए पेंशन सम्बन्धी गबन / घोटाला प्रकरण की समीक्षा की गयी। समीक्षा बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०), अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), अपर पुलिस अधीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, सहायक महानिरीक्षक निवन्धन आदि, पुलिस उपाधीक्षक, नगर, एस०आई०टी०/क्राइम ब्रांच के अधिकारियों, अग्रणी शाखा प्रबन्धक आदि उपस्थित रहे। कोषागार पेंशन घोटाला प्रकरण से सम्बन्धित 93 पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनरों में से 26 पेंशनरों / पारिवारिक पेंशनरों द्वारा गबन की मनराशि को राजकोष में जमा कर दिया गया है। शेष 67 पेंशनरों / पारिवारिक पेंशनरों द्वारा गबन की धनराशि जमा नहीं की जा रही है। निर्देश दिये गये कि जिन पेंशनरो/पारिवारिक पेंशनरों द्वारा गबन की धनराशि जमा नहीं की जा रही है उनकी सम्पत्ति जब्त किये जाने की कार्यवाही की जाये। कोषागार गबन प्रकरण में दिनांक 13.11.2025 तक रूपये 36074016 (तीन करोड साठ लाख चौहत्तर हजार सोलह रूपये) की वसूली की जा चुकी है।
उक्त के अतिरिक्त जिलाधिकारी द्वारा प्रश्नगत गबन प्रकरण में 01 प्रभारी सहायक कोषाधिकारी/कोषागार लेखाकर, 01 लेखाकार एवं 01 सहायक लेखाकारं तथा 01 सेवानिवृत्त सहायक कोषाधिकारी; के बैंक खातों से आहरण पर रोक लगाये जाने के निर्देश वरिष्ठ कोषाविकारी को दिये गये। बैठक में उपस्थित अग्रणी बैंक प्रबन्धक को इस आशय के निर्देश दिये गये कि गबन प्रकरण में सम्मिलित पेंशनरों / पारिवारिक पेंशनरों के ऐसे बैंक खातेः जो परिवर्तित किये गये हैं; उनकी सूबना एस०आई०टी०/क्राइम ब्रांच कोयथाशीघ्र उपलब्ध करायी जाये। साथ ही सहायक महानिरीक्षक निबन्धन को निर्देशित किया गया कि गबन प्रकरण से जुड़े सेवारत् / सेवानिवृत्त कोषागार कर्मचारियों, पेंशनरों / पारिवारिक पेंशनरों तथा उनके पारिवारिक सम्बन्धियों द्वारा सम्पत्तियों के क्रय-विक्रय पर भी रोक लगायी जाए।
रिपोर्ट संजय मिश्रा






