Home / Updates / दिल्ली ब्लास्ट पर CM उमर अब्दुल्ला का बयान कहा हर कश्मीरी आतंकी नहीं बोले सरकारी खुफिया तंत्र…..

दिल्ली ब्लास्ट पर CM उमर अब्दुल्ला का बयान कहा हर कश्मीरी आतंकी नहीं बोले सरकारी खुफिया तंत्र…..

दिल्ली के लाल किले के पास हुए कार विस्फोट ने पूरे देश को झकझोर दिया। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि ऐसी हिंसा किसी भी धर्म या इंसानियत के नाम पर स्वीकार नहीं की जा सकती। उन्होंने दर्द जताया कि कुछ लोग शांति और भाईचारे को नष्ट करने पर तुले हैं, लेकिन जम्मू-कश्मीर के लोग हमेशा अमन और इंसानियत में विश्वास रखते हैं।

अब्दुल्ला ने कहा कि यह समय एक-दूसरे पर शक करने का नहीं, बल्कि एकजुट होकर नफरत के खिलाफ खड़े होने का है। उन्होंने साफ कहा कि जम्मू-कश्मीर का हर इंसान आतंकी नहीं होता — ये कुछ भटके हुए लोग हैं जो पूरी वादी की पहचान को कलंकित कर रहे हैं। उन्होंने सभी से अपील की कि हर कश्मीरी को एक ही नजर से देखना बंद करें, क्योंकि जब हम भेदभाव करते हैं, तो हम उसी शांति को कमजोर कर देते हैं, जिसकी हम तलाश में हैं।

Tagged:
[post-views]
Share
Now