अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर एक बार हैरान कर देने वाला दावा किया है। ट्रंप का कहना है कि भारत और पाकिस्तान के बीच जब हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए थे और दोनों देश जंग के मुहाने पर थे, तब उन्होंने एक ट्रेड वार्निंग दी और मामला शांत हो गया।
ट्रंप ने साफ-साफ कहा –“हमने दोनो देशों से कहा कि अगर आप लड़ते हो, तो अमेरिका आपसे कारोबार बंद कर देगा… और इसके बाद सब ठंडा पड़ गया।”ट्रंप के मुताबिक, उस वक्त 4 से 5 फाइटर जेट गिराए जा चुके थे, और दोनों देश परमाणु टकराव की ओर बढ़ रहे थे।
लेकिन भारत ने ट्रंप के इस बयान को खारिज करते हुए कहा कि हालात को नियंत्रण में लाने के लिए किसी विदेशी दबाव की जरूरत नहीं पड़ी। हमारी सेना ने सीधे DGMO स्तर की बातचीत से पूरे हालात को संभाल लिया।
इस पर कांग्रेस ने मोदी सरकार से तीखा सवाल भी किया –
“क्या अब भारत की संप्रभुता भी ट्रेड डील्स पर टिकी है? क्या गले लगने वाली कूटनीति ही अब विदेश नीति बन गई है?”इतना ही नहीं, ट्रंप ने ये भी कहा कि उन्होंने पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर को व्हाइट हाउस बुलाया और ये चर्चा भी हुई कि उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया जाए।






