Home / Updates / राहुल गांधी का वार: क्या वाकई ‘मेक इन इंडिया’ सिर्फ एक दिखावा है?

राहुल गांधी का वार: क्या वाकई ‘मेक इन इंडिया’ सिर्फ एक दिखावा है?

राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की ‘मेक इन इंडिया’ योजना पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि देश में अब सिर्फ कलपुर्जे जोड़े जा रहे हैं, असली निर्माण नहीं हो रहा। उन्होंने तंज कसा कि इसे अब ‘मेक इन इंडिया’ नहीं बल्कि ‘असेंबल इंडिया’ कहा जाना चाहिए। उन्होंने चिंता जताई कि भारत में विनिर्माण क्षेत्र की हिस्सेदारी घटकर जीडीपी का महज 14% रह गई है, जिससे बेरोजगारी तेजी से बढ़ रही है। साथ ही चीन से आयात दोगुना हो गया है, जिससे भारत की उत्पादन क्षमता पर सवाल उठ रहे हैं।

राहुल ने हाल ही में ग्रेटर नोएडा में एक टीवी-एसी फैक्ट्री का दौरा किया, जहां हर दिन 20 हजार टीवी बनाए जाते हैं। उन्होंने बताया कि इनमें 80% पुर्जे चीन से आते हैं और भारत में केवल उन्हें जोड़ा जाता है।उन्होंने कहा कि छोटे कारोबारियों को टैक्स और सरकारी उपेक्षा से जूझना पड़ता है। ऊपर से बड़ी कंपनियों का वर्चस्व उन्हें पनपने नहीं देता। ऐसे में आत्मनिर्भरता का सपना दूर ही लगता है।राहुल का कहना है कि अब सिर्फ दावे नहीं, बल्कि नीति से लेकर ज़मीनी स्तर तक बदलाव जरूरी है, ताकि भारत चीन को टक्कर देने लायक असली विनिर्माण शक्ति बन सके।

Tagged:
[post-views]
Share
Now