Home / News / चित्रकूट – मुख्यमंत्री के जनपद भ्रमण की तैयारियों को लेकर मण्डलीय एवं जनपदीय अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षण व समीक्षा बैठक

चित्रकूट – मुख्यमंत्री के जनपद भ्रमण की तैयारियों को लेकर मण्डलीय एवं जनपदीय अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षण व समीक्षा बैठक

ब्यूरो संजय मिश्रा
चित्रकूट -मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार के दिनांक 08 जुलाई 2026 को जनपद चित्रकूट में भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत मण्डलायुक्त चित्रकूटधाम मण्डल (बाँदा) अजीत कुमार, उप महानिरीक्षक (डीआईजी) राजेश एस., जिलाधिकारी पुलकित गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से कार्यक्रम स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
अधिकारियों द्वारा सर्वप्रथम चित्रकूट इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया गया, जहाँ मुख्यमंत्री द्वारा 2 बजकर 25 मिनट पर एक विशाल जनसभा को संबोधित किया जाना प्रस्तावित है। इसके उपरांत, कलेक्ट्रेट सभागार मे मुख्यमंत्री द्वारा लोक निर्माण विभाग द्वारा कराए गए
पुराने व नए कार्यों की मंडलीय समीक्षा के पश्चात जनपदीय विकास कार्यों एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक करेंगे। तत्पश्चात् माननीय मुख्यमंत्री जी में रात्रि प्रवास करेंगे।
निरीक्षण के दौरान मण्डलायुक्त ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि सौंपे गए समस्त दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि तैयारियों में किसी भी स्तर पर शिथिलता अक्षम्य होगी।
इस अवसर पर जनपद के संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now