Home / News / सैय्यद बाबा के 30 वां सालाना उर्स मुबारक जशन ऐ अदब कौवाली प्रोग्राम में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे भाजपा नेता विनोद कुमार सिंह

सैय्यद बाबा के 30 वां सालाना उर्स मुबारक जशन ऐ अदब कौवाली प्रोग्राम में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे भाजपा नेता विनोद कुमार सिंह

(रिपोर्ट-नेहाल अख्तर)
(Express news bharat)
(जिला संवाददता बलिया)

बलिया जनपद के ग्राम सभा रामनगर उर्फ बसनही में आयोजित सैय्यद बाबा के 30 वां सालाना उर्स मुबारक एवं जश्न-ए-अदब कौवाली कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं 358 विधानसभा रसड़ा से भाजपा के भावी प्रत्याशी विनोद कुमार सिंह ने पहुंचकर कार्यक्रम में सहभागिता की।
इस अवसर पर उन्होंने सैय्यद बाबा की दरगाह पर पहुंचकर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए तथा क्षेत्र में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में मौजूद लोगों से मुलाकात कर उन्होंने सभी को उर्स मुबारक की शुभकामनाएं दीं।
उर्स के दौरान आयोजित जश्न-ए-अदब एवं कौवाली कार्यक्रम में कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण एवं क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।
विनोद कुमार सिंह ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करने का संदेश देते हैं। उन्होंने आयोजन समिति एवं क्षेत्रवासियों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। वशिष्ठ अतिथि के रुप में पहुंचे जावेद अंसारी जाम व वशिष्ठ अतिथि बब्लू अंसारी समाज सेवी इस दौरान विनोद कुमार सिंह के सहयोगी सौकत अली,इम्तियाज अंसारी,अवधेश गुप्ता,कुर्बान अंसारी,मंसूर अहमद,प्रहलाद गुप्ता,राजनाथ यादव,सुजित यादव,गोविंद यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now