Home / News / गांधी-अंबेडकर संरक्षण समिति ने मनाई गांधी व शास्त्री जयंती

गांधी-अंबेडकर संरक्षण समिति ने मनाई गांधी व शास्त्री जयंती

लोकेशन – समस्तीपुर
रिपोर्ट – नवनीत कुमार झा

समस्तीपुर/विभूतिपुर। प्रखंड मुख्यालय स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर गांधी व शास्त्री जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन गांधी-अंबेडकर संरक्षण समिति के तत्वावधान में किया गया। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष दिलीप नारायण सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व प्राचार्य प्रो. रामबहादुर सिंह ने महात्मा गांधी के विचारों तथा सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के उनके संदेश पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गांधीजी के विचार आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं। वहीं, उपस्थित लोगों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया।

मौके पर प्रखंड प्रमुख सुनीता देवी, समिति के सचिव श्याम किशोर कुशवाहा, कोषाध्यक्ष मनोरंजन प्रसाद मिश्र, पूर्व जिला पार्षद कृष्णदेव प्रसाद सिंह, पंसस निरंजन कुमार, मिथलेश सिंह, रालोमो प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार कुशवाहा, उपमुखिया राजबली राय, अमरजीत ठाकुर, त्रिलोकी ठाकुर, अरविंद कुमार, पीएन झा, राजेश कुमार, नवनीत कुमार झा, बादल कुमार, बीस सूत्री अध्यक्ष अशोक पटेल, उपाध्यक्ष दीपक साह, डॉ. मुकेश सिंह, पूर्व मुखिया अरुण राय, डॉ. रामाशीष सिंह, मनोज कुमार राय समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now