Home / News / आशुतोष रांका का दिल्ली पुलिस को चैलेंज, बोले- ‘जो उखाड़ना है उखाड़ लो, फाइनल जंतर-मंतर पर…’

आशुतोष रांका का दिल्ली पुलिस को चैलेंज, बोले- ‘जो उखाड़ना है उखाड़ लो, फाइनल जंतर-मंतर पर…’

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन को लेकर एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। मुंबई के शिवाजी पार्क में हुए प्रदर्शन के दौरान CJP के सह-संयोजक आशुतोष रांका ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि मुंबई का प्रदर्शन सिर्फ ट्रेलर है और उन्होंने जंतर-मंतर पर फिर प्रदर्शन करने की बात कही। उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

आशुतोष रांका का बयान ऐसे समय सामने आया है, जब जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर CJP और दिल्ली पुलिस के बीच पहले भी टकराव की स्थिति बन चुकी है। इससे पहले प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कानून-व्यवस्था और अनुमति से जुड़े नियमों का हवाला दिया था। जुलाई में हुए प्रदर्शन को लेकर पुलिस और CJP नेताओं के बीच विवाद भी सामने आया था।

वहीं, 2 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर 1 अक्टूबर तक दिल्ली पुलिस की अनुमति लंबित होने की रिपोर्ट सामने आई थी। ऐसे में आशुतोष रांका के ताजा बयान के बाद अब सवाल यह है कि CJP का अगला प्रदर्शन किस तरह और किन शर्तों के तहत होगा।

Tagged:
[post-views]
Share
Now