चित्रकूट – जिला बार एसोसिएशन के होने वाले पाँच जनवरी के मतदान में संभाबित अध्यक्ष पद पर सुशील मिश्र पूर्व महासचिव, सुरेश पटेल, देवमूरत वर्मा, शारदा यादव, के चुनाव लड़ने की संभावना जताई जा रही है प्रत्यासी घट बढ़ सकते हैं वहीं महासचिव पद पर शिवशंकर उपाध्याय, विजय त्रिपाठी, मान सिंह, दीपक द्विवेदी,शशिकांत पांडेय के चुनाव लड़ने की संभावना जताई जा रही है वहीं उपाध्यक्ष पद पर लवकुश गौतम, रणविजय पाल,सुरेन्द्र सिंह लम्बरदार,छोटेलाल वहीं कोषाध्यक्ष पद पर मुकेश चतुर्वेदी मिक्की, आशीष तिवारी, कृष्णकुमार मिश्रा, कामता रैकवार, इन्द्रेश पाण्डेय. रामप्रकाश मिश्रा चुनाव लड़ सकते हैं तथा चुनावी चर्चा के लिए एक बैठक अधिवक्ता संघ सभागार में हुई संचालन बरिष्ठ अधिवक्ता जीतेन्द्र उपाध्याय ने किया एडवोकेट कौंसिल ऑफ़ इंडिया के जिला प्रभारी रामप्रकाश पाण्डेय एडवोकेट ने कहा की चुनाव एक वार्षिक पर्व की तरह है हमें अच्छे प्रतिनिधि का चयन करना होगा जो वकीलों के सुख दुख में निरंतर खड़ा रहे वकीलों की एकता अखंडता बरकरार रहे संघ मजबूत हो अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम के लिए प्रयास करे नए पंजीकृत अधिवक्ताओं के बैठने की ब्यवस्था प्रमुखता से कराई जाए बरिष्ठ अधिवक्ता आनन्द मिश्र ने कहा की जाति धर्म से ऊपर उठकर अच्छे नेता का चुनाव करना होगा तथा पुस्तकालय नियमित संचालन की बात फिर दोहराई कुंवर रोहित सिँह ने कहा की वादकारियों की गाड़िया कचहरी परिसर के बाहर ख़डी कराई जाये जिसके लिए ठोस पहल की जानी चाहिए अनिल त्रिपाठी एडवोकेट ने कहा की वकीलों के वेश में तमाम लोग टहलते रहते है एक कमेटी गठित कर समय समय पर जाँच करवाई जाये बैठक में देवशरण मिश्रा पूर्व कोषाध्यक्ष, लक्ष्मण त्रिपाठी पूर्व उपाध्यक्ष, अरुण टाइगर, सुरेन्द्र पयासी,नरेन्द्र सिंह लल्ला लवकुश गौतम, विनोद मौर्या, देवकुमार यादव,आनन्द पाण्डेय,लक्ष्मण कुशवाहा, अशोक कुमार, जीतेन्द्र कुमार कुशल सिंह पटेल, अजीत मिश्रा, रामआसरे विश्वकर्मा, माधव विश्वकर्मा, विकास निगम, कुशल पाण्डेय सहित आधा सैकड़ा अधिवक्ता मौजूद रहे
रिपोर्ट : संजय मिश्रा






