रिपोर्ट संजय मिश्रा
चित्रकूट – प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश शासन के पत्र सं० 1/785371 दिनांक 05.11.2024 के अनुपालन में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी०एन० की अध्यक्षता में दिनांक 03.09.2025 को चकबन्दी प्रक्रियाधीन ग्रामों के संबंध में मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा कृषकों की समस्याओं के निस्तारण हेतु किसान सम्मेलन (चकबन्दी) का आयोजन करने के निर्देश निर्गत किये गये हैं।
जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी०एन० द्वारा प्रदत्त निर्देशों के अनुपालन में दिनांक 10.09.2025 को अपराह्न 1.00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार चित्रकूट में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान सम्मेलन (चकबन्दी) का आयोजन किया गया है। किसान सम्मेलन में भारतीय किसान यूनियन चित्रकूट के जनपद, तहसील व ब्लाक स्तर के पदाधिकारियों व अन्य कृषकगण द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। समस्त चकबन्दी अधिकारीगण, सहायक चकबन्दी अधिकारीगण तथा सहायक आयत्तीकरण अधिकारी को निर्देशित किया जाता है कि सम्मेलन में ससमय उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
चित्रकूट – जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 10 सितंबर को दोपहर 01 बजे चकबंदी (किसान सम्मेलन)का आयोजन






