Home / Updates / चित्रकूट – अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन स्थित शस्त्रागार का निरीक्षण किया गया।

चित्रकूट – अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन स्थित शस्त्रागार का निरीक्षण किया गया।

चित्रकूट – अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट सत्यपाल सिंह द्वारा पुलिस लाइन चित्रकूट स्थित शस्त्रागार का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शस्त्रों के रख-रखाव, रिकॉर्ड संधारण, सुरक्षा मानकों तथा गोला-बारूद के भंडारण व्यवस्था की विस्तार से जांच की गई। अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा जिम्मेदार अधिकारियों/कर्मचारियों को शस्त्रों की नियमित सर्विसिंग, समयानुसार अभिलेख अद्यतन रखने तथा सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। उन्होंने शस्त्रागार में साफ-सफाई, सतर्कता एवं सुव्यवस्थित व्यवस्था बनाए रखने पर भी बल दिया। निरीक्षण के दौरान प्रतिसार निरीक्षक राम शीष यादव एवं संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट संजय मिश्रा

[post-views]
Share
Now