रिपोर्ट संजय मिश्रा
चित्रकूट -जिलाधिकारी चित्रकूट पुलकित गर्ग की अध्यक्षता में परिषदीय विद्यालयों के जर्जर भवनों के मूल्यांकन/ध्वस्तीकरण एवं विद्यालयों में कनेक्शन व विद्यालय परिसर/भवनों के ऊपर से हाईटेशन लाइन हटाये जाने सम्बन्धी बैठक दिनांक 11.12.2025 को जिला अधिकारी चैंबर में संपन्न हुई।
जिलाधिकारी के निर्देशानुसार कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चित्रकूट के पत्र के क्रम में जनपद के ग्रामीण अभियंत्रण लोकनिर्माण विभाग, लघु सिचाई विभाग एवं विद्युत वितरण खण्ड कर्वी व राजापुर के अधिशाषी अभियंता / सहायक अभियंता उपस्थित रहे।
जर्जर भवनों के अन्तर्गत चिन्हित 302 भवनों /ढाचों की सूची जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा उपलब्ध करायी गयी। जिलाधिकारी की प्रेक्षा पर ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग के सहायक अभियन्ता द्वारा अवगत कराया गया कि 214 भवनों/ढाचों का मूल्यांकन कार्य हो गया है एवं शेष 88 पर कार्य हो रहा है। तत्कम में जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित समिति के अधिशाषी अभियंता / सहायक अभियंता को निर्देशित किया गया कि जिन भवनों /ढाचों का मूल्यांकन कार्य हो गया है की आगणन सम्बन्धी सूचना जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को अग्रेत्तर कार्यवाही हेतु उपलब्ध करा दें, तथा शेष 88 का कार्य पूर्ण होने की तिथि से अवगत करायें एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि जिलाधिकारी की ओर से सम्बन्धित समिति के अधिशाषी अभियंता / सहायक अभियंता को एक और पत्र भिजवाया जाये।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि विगत 02 वर्ष पूर्व 79 विद्यालयों में विद्युत कनेक्शन हेतु धनराशि विद्युत विभाग को उपलब्ध करायी गयी है, जिसके सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सम्बन्धित विद्यालयों में प्राथमिकता के अनुसार विद्युत कनेक्शन का कार्य पूर्ण कराकर सूचना जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय को तत्काल उपलब्ध करायें।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि 103 विद्यालय परिसर/भवनों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन तार गयी हुई, है जिसके हटाये जाने हेतु बजट मांग-पत्र शिक्षा निदेशक बेसिक उ०प्र० लखनऊ को प्रेषित किया गया था। उक्त कार्य हेतु अध्यक्ष उ०प्र० पॉवर कारपोरेशन लि० के पत्र दिनांक 18.07.2025 के द्वारा जनपदीय विद्युत विभाग को 48.43 लाख रू० दिये गये है, के कम में अधिशासी अभियन्ता कर्वी द्वारा अवगत कराया गया कि हाईटेंशन लाइन तार हटाये जाने सम्बन्धी टेण्डर की प्रक्रिया की जा रही है जिस पर जल्द ही कार्य प्रारम्भ हो जायेगा। तत्संबंध में जिलाधिकारी द्वारा विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सम्बन्धित विद्यालयों के ऊपर से गुजर रही हाईटेशन लाइन तार प्राथमिकता के अनुसार हटाया जाये जिससे कोई अप्रिय घटना न घटित होने पाये।
चित्रकूट -डीएम की अध्यक्षता में परिषदीय विद्यालयों के जर्जर भवनों के मूल्यांकन एवं हाईटेंशन लाइन हटाये जाने के संदर्भ में बैठक संपन्न






