Home / News / चित्रकूट – आगामी शिवरात्रि,होली एवं ईद त्यौहार के दृष्टिगत थाना भरतकूप में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया

चित्रकूट – आगामी शिवरात्रि,होली एवं ईद त्यौहार के दृष्टिगत थाना भरतकूप में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया

ब्यूरो संजय मिश्रा
चित्रकूट – अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट सत्यपाल सिंह के निर्देशन में अपराध निरीक्षक अभयराज सिंह की अध्यक्षता में थाना भरतकूप में आगामी शिवरात्रि,होली एवं ईद त्यौहार को सकुशल शांतिपूर्वक,सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने हेतु क्षेत्र के सम्भ्रांत नागरिकों, धर्म गुरुओं, ग्राम प्रधान की पीस कमेटी की मीटिंग की गई जिसमें लोगों की समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण व सकुशल त्योहार मनाए जाने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
इस गोष्ठी में हिन्दु-मुस्लिम दोनों समुदायों के सदस्यों से वार्ता कर भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखने की अपील की गयी तथा शासन के दिशा निर्देशों के सम्बन्ध में बताया गया ।

Tagged:
[post-views]
Share
Now