Home / News / चित्रकूट -पूर्ण मनोयोग से करो पढ़ाई सपने साकार होंगे -आशीष सिंह पटेल-रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ श्री हरि मोहन सिंह इंटर कॉलेज बछरन का वार्षिकोत्सव संपन्न

चित्रकूट -पूर्ण मनोयोग से करो पढ़ाई सपने साकार होंगे -आशीष सिंह पटेल-रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ श्री हरि मोहन सिंह इंटर कॉलेज बछरन का वार्षिकोत्सव संपन्न

ब्यूरो संजय मिश्रा
चित्रकूट, 14 फरवरी। श्री हरिमोहन सिंह इंटर कॉलेज में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों के साथ वार्षिकोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष सिंह व विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल ने विद्यालय के टॉपर छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया, विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी हुआ। इसके पूर्व मंत्री ने विद्यालय के नवनिर्मित प्रशासनिक भवन का वैदिक मंत्रोचारणों के बीच लोकार्पण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती और महापुरुषों के चित्रों में माल्यार्पण पूजन के साथ किया गया। विद्यालय की छात्राओं ने मनमोहक नृत्य के साथ सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। विद्यालय के संस्थापक हरिमोहन सिंह ने मंत्री आशीष सिंह के सम्मान में स्वरचित भावपूर्ण अभिनंदन पत्र सुनाने के बाद सम्मान सहित उन्हें भेंट किया। कार्यक्रम के संयोजक प्रधानाचार्य धीरेंद्र सिंह- जितेंद्र सिंह ने 51 किलो की माला पहनाई और सभी अतिथियों को अंग वस्त्र भेंट कर माल्यार्पण के साथ स्वागत किया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बहुत ही शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर अतिथियों व दर्शकों का मन मोह लिया, अतिथियों व दर्शकों ने नकद ईनाम देकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री आशीष सिंह पटेल ने कहा कि विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रमों के माध्यम से यह मालूम हो गया कि यहां के शिक्षक और प्रबंध तंत्र बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दे रहे हैं बच्चों में प्रतिभा है और यही वजह है कि प्रदेश की मेरिट में हर साल यहां के बच्चे किसी न किसी स्थान पर अपना नाम दर्ज करा कर विद्यालय का परिवार का जिले का नाम रोशन कर रहे हैं इसके लिए उन्होंने मुख्य रूप से कॉलेज के संस्थापक हरिमोहन सिंह को धन्यवाद दिया कहा कि शिक्षा की एक नयी अलख जगाने का काम किया है यह हम सबके लिए गर्व की बात है। उन्होंने बच्चों से भी संवाद किया, पूंछा कि भविष्य में कौन-कौन बच्चे आईएएस, आईपीएस, डॉक्टर ,इंजीनियर, पुलिस और नेता, फिल्म अभिनेता बनना चाहते हैं, तमाम छात्र -छात्राओं ने अपनी-अपनी ख्वाहिश बतायी, इस पर मंत्री ने बच्चों से कहा कि आपके सपने जरूर साकार होंगे। मंत्री आशीष सिंह ने हरिमोहन सिंह सहित उनके बेटे धीरेंद्र सिंह जितेंद्र सिंह के प्रयासों की खुले मंच से तारीफ की और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल ने कहा कि इस पिछड़े क्षेत्र में पहले पढ़ाई के लिए दूर जाना पड़ता था, शिक्षक हरिमोहन सिंह के प्रयास से इस विद्यालय की स्थापना हुई और यहां शिक्षा ग्रहण करने की व्यवस्था क्षेत्र वासियों को मिली। बछरन गांव भी रैपुरा से पीछे नहीं रहेगा।अब यहां प्राइमरी से लेकर उच्च शिक्षा तक की व्यवस्था है इसके लिए उन्होंने विद्यालय संचालकों को बधाई दी। पूर्ण मनोयोग से पढ़ाई करोगे तो आपके सपने साकार होंगे। कार्यक्रम का सफल संचालन केशन सिंह भोले ने किया। विद्यालय की पृष्ठभूमि के बारे में मनोज सिंह पटेल ने विस्तृत व्याख्या प्रस्तुत किया। इस अवसर पर मऊ मानिकपुर विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी,पूर्व विधायक दिनेश प्रसाद मिश्रा भाजपा नेता आनंद त्रिपाठी, गायत्री शक्तिपीठ के संचालक एवं कथा व्यास डॉक्टर रामनारायण त्रिपाठी, फतेहपुर से आए किसान नेता डीडीसी नरसिंह पटेल, पूर्व सांसद राम सजीवन के नाती दीपक सिंह पटेल, अपना दल के जिला अध्यक्ष हेमराज सिंह,जब्बर सिंह पटेल, प्रदेश स्तरीय नेता रेखा सिंह पटेल, राजा भैया ,विष्णु प्रताप विष्णु मौर्य फूल सिंह पटेल सुखेंद्र पंकज सिंह ज्ञान सिंह आदि मौजूद रहे। इस मौके पर सभासद एवं समाजसेवी शंकर प्रसाद यादव ने जिले की मूलभूत समस्या मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने, व्यावसायिक शिक्षकों को स्थाई शिक्षक का दर्जा दिलाने और अरछा बरेठी की बस्ती को बाढ़ से बचाने के लिए कटान रोधी कार्य कराने की मांग संबंधी ज्ञापन मंत्री को सौंपा है।

Tagged:
[post-views]
Share
Now