Home / News / चित्रकूट -वैदिक मंत्रोच्चार, शंखनाद से मंडफा क्षेत्र हो रहा है गुंजायजमान , श्रद्धालुओं को मिल रही है शांति की अनुभूति

चित्रकूट -वैदिक मंत्रोच्चार, शंखनाद से मंडफा क्षेत्र हो रहा है गुंजायजमान , श्रद्धालुओं को मिल रही है शांति की अनुभूति

ब्यूरो संजय मिश्रा
चित्रकूट (एसएनबी) l भरतकूप क्षेत्र अंतर्गत मंडफा महादेव के पावन सानिध्य में संपन्न हो रहे शिवशक्ति महायज्ञ एवं राजराजेश्वरी महा आराधना के आठवें दिन भारी संख्या में
दूर-दूर से श्रद्धालुओं का आना जारी है। विराट महायज्ञ में उमड़ा रहा है अस्था का सैलाब, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा से गूंजा वातावरण, प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर आहुति अर्पित कर रहे हैं और विश्व शांति, राष्ट्र कल्याण तथा मानवता के मंगल की कामना कर रहे हैं। यज्ञ स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चार, शंखनाद और हवन कुंडों से उठती पवित्र अग्नि की लपटें वातावरण को दिव्यता से भर रही हैं।
महायज्ञ में केवल आम श्रद्धालु ही नहीं बल्कि जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, प्रशासनिक अधिकारी और विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियां भी पहुंचकर सहभागिता कर रही हैं। सभी लोग एक स्वर में इस आयोजन को सनातन संस्कृति के संरक्षण और आध्यात्मिक जागरण का सशक्त माध्यम बता रहे हैं।
यज्ञाचार्यों ने बताया कि महायज्ञ केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि यह मानव जीवन को सकारात्मक ऊर्जा, मानसिक शांति और सामाजिक समरसता प्रदान करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि वैदिक यज्ञ परंपरा प्रकृति और मानव के बीच संतुलन स्थापित करने का संदेश देती है तथा सामूहिक प्रार्थना से वातावरण में पवित्रता और सद्भाव का संचार होता है। आयोजन स्थल पर भजन-कीर्तन, प्रवचन और धार्मिक अनुष्ठानों की निरंतर श्रृंखला चल रही है, जिससे पूरा क्षेत्र आध्यात्मिक वातावरण में सराबोर है। श्रद्धालुओं का मानना है कि इस महायज्ञ में शामिल होकर उन्हें आत्मिक शांति और ऊर्जा की अनुभूति हो रही है। इस मौके पर राज्य सूचना आयुक्त उत्तर प्रदेश पी एन द्विवेदी,प्रतापगढ़ से राजा कुंदन सिंह,पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय सहित गणमान्य लोगों उपस्थित रहे ।

Tagged:
[post-views]
Share
Now