Home / News / महाशिवरात्रि पर विधायक फूलसिंह राठिया ने दी हार्दिक शुभकामनाएँ

महाशिवरात्रि पर विधायक फूलसिंह राठिया ने दी हार्दिक शुभकामनाएँ

अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट
रामपुर//रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया ने आज महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रामपुर वासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि धर्म, आध्यात्म और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक है, जो समता, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देता है।
अपने शुभकामना संदेश में विधायक राठिया ने कहा कि
“भगवान शिव की उपासना से जीवन में अज्ञानता का नाश होता है और ज्ञान, धैर्य तथा सहिष्णुता का विकास होता है। यह पर्व सभी को मानवता, करुणा और भाईचारे के मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित करता है।”
राठिया ने कहा कि महाशिवरात्रि का पर्व केवल एक धार्मिक उत्सव नहीं है, बल्कि यह आत्म-चिंतन, संयम एवं सकारात्मक जीवन मूल्यों का पर्व भी है। उन्होंने कहा कि भगवान शिव हमें विपरीत परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखने तथा सत्य और न्याय के पथ पर अग्रसर रहने की सीख देते हैं।
इस अवसर पर उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अपील की कि वे स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें, अपने परिवार एवं समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करें, तथा सामाजिक विकास एवं सामंजस्य के लिए मिलजुल कर कार्य करें।
फूलसिंह राठिया ने अंत में धन्यवाद देते हुए कहा कि
“मैं रामपुर के प्रत्येक नागरिक को और विशेष रूप से हमारे समाज के युवाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएँ देता हूँ। भगवान शिव आप सभी पर अपनी कृपालु दृष्टि बनाए रखें और आपके जीवन में सुख, समृद्धि एवं स्वास्थ्य प्रदान करें।”

Tagged:
[post-views]
Share
Now