Home / News / चित्रकूट -अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय स्थित राघव प्रेक्षागार में पुलिस पेंशनर्स की बैठक का आयोजन किया गया।

चित्रकूट -अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय स्थित राघव प्रेक्षागार में पुलिस पेंशनर्स की बैठक का आयोजन किया गया।

रिपोर्ट संजय मिश्रा
चित्रकूट – आज दिनाँक 24.12.2025 अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट सत्यपाल सिंह की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय स्थित राघव प्रेक्षागार में पुलिस पेंशनर्स की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस पेंशनर्स की समस्याओं पर चर्चा की गई तथा अपने अनुभव और ज्ञान का उपयोग करके कानून व्यवस्था को बनाए रखने में सहयोग करने हेतु सभी पेशनर्स को कहा गया साथ ही वर्तमान समय में साइबर ठगों द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को जीवित प्रमाण पत्र,सीबीआई,ईडी,एटीएस के अधिकारी बनकर डिजिटल अरेस्ट कर साइबर ठगी का शिकार किया जा रहा है,जिससे बचने हेतु जागरूक किया गया। पेंशनर्स के लिए स्वास्थ्य बीमा योजनाओं की जानकारी दी गयी,पेंशनर्स के लिए कानूनी सहायता या शिकायत निवारण तंत्र की जानकारी सांझा की गयी। पेंशनर्स को अपनी समस्याएं और अनुभव साझा करने का अवसर दिया गया एवं उनके समस्याओं को नोट कर और उनके समाधान के लिए सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।
इस बैठक के माध्यम से पुलिस पेंशनर्स के बीच सहयोग और संवाद को बढ़ावा देने का प्रयास किया, ताकि स्थानीय समस्याओं का समाधान किया जा सके।

Tagged:
[post-views]
Share
Now