सागर (मध्यप्रदेश )
लालसाहब लोधी
नरयावली को मिलेगी 63 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सांदीपनि विद्यालय का करेंगे लोकार्पण
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जल्द ही नरयावली विधानसभा को विकास की बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। अपने प्रस्तावित दौरे के दौरान मुख्यमंत्री कुल 63.41 करोड़ रुपये की लागत वाले 75 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री 41.20 करोड़ की लागत वाले 22 कार्यों का लोकार्पण और 22.21 करोड़ की लागत के 53 कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। इसमें सांदीपनि विद्यालय का लोकार्पण भी शामिल है।
विकास कार्यों की सौगात देने के साथ-साथ मुख्यमंत्री बोर्ड परीक्षा की प्रवीण्य सूची में स्थान पाने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन भी करेंगे और उनसे संवाद भी करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 23 अप्रैल को प्रातः 11.40 बजे भोपाल स्थित स्टेट हैंगर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12.30 बजे नरयावली हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां वे स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। जिसके बाद दोपहर 2.20 बजे नरयावली हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।






