Home / News / अध्यक्ष,जिला पंचायत नवचयनित अनुदेशकों को नियुक्ति-पत्र प्रदान किया

अध्यक्ष,जिला पंचायत नवचयनित अनुदेशकों को नियुक्ति-पत्र प्रदान किया

कौशाम्बी संवाददाता मुज़फ्फर की रिपोर्ट

जनपद को मिले 05 अनुदेशक

 अध्यक्ष,जिला पंचायत कल्पना सोनकर ने आज राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान,मंझनपुर में आयोजित नियुक्ति-पत्र वितरण समारोह का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।
  अध्यक्ष,जिला पंचायत ने नवचयनित अनुदेशक-आकांक्षा पांडेय, कुमारी मनीषा, कुसुम यादव, सीमा पाल एवं सुनीता कुशवाहा को नियुक्ति-पत्र प्रदान कर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
  इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी शैलेन व्यास, प्रधानाचार्य रूद्र कुमार गौतम सहित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मंझनपुर व सिराथू के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे l 
  समारोह में लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया तथा उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री के संबोधन को सुना।
Tagged:
[post-views]
Share
Now