Home / News / आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 1748 मरीजों का किया गया उपचार

आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 1748 मरीजों का किया गया उपचार

कौशाम्बी संवाददाता मुज़फ्फर की रिपोर्ट

  जनपद  कौशाम्बी में प्रत्येक रविवार को  मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाता है।
   जनपद में 33 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा  3 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केदो पर दिनांक  आज मुख्यमंत्रीआरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। आरोग्य स्वास्थ्य मेले को सफल बनाने के लिए नोडल अधिकारी तथा अपर/उप मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो मे आरोग्य स्वास्थ्य मेले के निरीक्षण के लिए जिम्मेदारी दी गयी है।
 मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 संजय कुमार ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेलरहा पश्चिम, शमशाबाद एवं मंझनपुर का निरीक्षण किया।
मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 57 चिकित्साधिकारी व 129 पैरामेडिकल कर्मचारी की ड्यूटी लगायी गयी थी। आरोग्य स्वास्थ्य मेले में विभिन्न रोगों से ग्रसित कुल 1748 मरीजों का चिकित्सको द्वारा उपचार किया गया एवं 14  मरीजों को मेडिकल कॉलेज संदर्भित किया गया। साथ ही मेले मे कुल  65 गोल्डेन कार्ड एवं 116 आभा आईडी भी बनाये गये।
Tagged:
[post-views]
Share
Now