इंदौर के महाराजा यशवंतराव अस्पताल (MYH) में लापरवाही का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बीते दिनों यहां चूहों के काटने के बाद दो बच्चों की मौत हो गई थी। अब एक और बच्ची की मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने गंभीर आरोप लगाए हैं।
परिजनों का कहना है कि अस्पताल की ओर से उन्हें बच्ची की असली हालत और चूहों के काटने की जानकारी नहीं दी गई थी। वहीं, स्थानीय आदिवासी कार्यकर्ताओं ने बताया कि बच्ची को चूहों ने काट लिया था और कुछ ही दिनों बाद उसकी मौत हो गई।
इस घटना के बाद अस्पताल प्रशासन पर सवाल खड़े हो गए हैं। आखिर कैसे प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में इस तरह की लापरवाही हो रही है?
परिजनों ने न्याय की मांग की है और कहा है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
वहीं, स्थानीय लोगों का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन मामले को दबाने की कोशिश कर रहा है।






