अज़ीज़ अहमद सिद्दीक़ी पुरकाजी
जनपद मुजफ्फरनगर के कस्बा पुरकाजी में राजकीय इंटर कालेज मे उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें चेयरमैन जहीर फारूकी ने बतौर मुख्य अतिथि फीता काटकर शुभारम्भ किया। कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र छात्राओं के उत्साह वर्धन हेतु शानदार कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई छात्र छात्राओं को भविष्य में मार्गदर्शन हेतु उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी किताब दी गई 140 छात्र छात्राओं ने कैरियर काउंसलिंग मेले में भाग लिया छात्र छात्राओं को मेडिकल कॉर्स की जानकारी के साथ आज ब्यूटीशियन कोर्स की जानकारी दी गई इसका डिप्लोमा भी कौशल विकास मिशन द्वारा जारी किया जायेगा और डिप्लोमा धारकों को सरकार द्वारा दो लाख रुपये तक का लोन 14 साल से 35 वर्ष आयु तक के लिए दिया जाएगा जो कि 5% ब्याज पर दिया जाएगा जिसमें 25% की सब्सिडी सरकार देगी कैरियर काउंसलिंग मेले में छात्र छात्राओं और उनके अभिभावकों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि चेयरमैन पुरकाजी जहीर फारुकी ने कहा कि सभी बच्चों को अपने जीवन में लक्ष्य निर्धारित करके शिक्षा हासिल करनी है पढ़ाई का टाइम टेबल बनाकर पढ़ना है मां बाप और गुरुओं को सर्वोपरि रखना है उनका हर कहना मानना है और जीवन में हमेशा अपने परिवार और समाज के साथ देश के लिए जीना है किसी भी परिस्थितियों में आत्म हत्या जैसी घटिया सोच को अपने आस पास नहीं आने देना है अभिभावकों से भी कहा कि गुरुओं और मां बाप की पिटाई और डांट से भविष्य बनते हैं इसलिए गुरुओं को बच्चों के लिए पूरी छूट दें पुरकाजी से हमें भविष्य में IAS और IPS के साथ जज चाह रहे हैं बच्चों को हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया चेयरमैन पुरकाजी ने कॉलेज की प्रधानाध्यापक प्रीति चौधरी के मैनेजमेंट की और सभी अध्यापकों की मेहनत की जमकर तारीफें की।









