भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने एक बार फिर अपने तीखे तेवर दिखाए हैं। उन्होंने बिना नाम लिए पार्टी और विरोधियों को साफ संदेश देते हुए कहा अगर हम किसी को भार लगते हैं, तो एक बार खुलकर कह दो हम खुद फैसला कर लेंगे।” बृजभूषण ने अपने बयान में साफ किया कि अब सफाई देने या समझाने का वक्त निकल चुका है। उन्होंने कहा कि जो लोग उनके कद और योगदान पर सवाल उठा रहे हैं, उन्हें आने वाले चुनावों में जवाब मिल जाएगा। उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव और 2029 के लोकसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा “वक्त आने दो, जनता खुद तय करेगी कि कौन कितना भारी है और कौन हल्का। बृजभूषण का यह बयान ऐसे समय में आया है जब पार्टी के अंदर और बाहर दोनों जगह उनकी भूमिका को लेकर चर्चाएं तेज हैं। हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके बयान को सीधे तौर पर अंदरूनी खींचतान और विरोधियों पर निशाना माना जा रहा है। राजनीतिक गलियारों में इस बयान के कई मायने निकाले जा रहे हैं। एक तरफ इसे दबाव की राजनीति माना जा रहा है, तो दूसरी तरफ इसे अपनी ताकत दिखाने की कोशिश के तौर पर भी देखा जा रहा है।
बृजभूषण ने सरकार को दी चेतावनी कहा अगर हम बोझ हे तो बताओ चुनाव लड़ने का भी ऐलान…..






