स्वतंत्रता संग्राम में जनजाति नायकों का योगदान राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद विभाग कोटा की ओर से पुलिस अधीक्षक झालावाड़ अमित कुमार को राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग द्वारा प्रसारित स्वतंत्रता संग्राम में जनजाति नायकों का योगदान पुस्तक भेंट की इसके साथ ही कल्याण आश्रम से संबंधित साहित्य भी दिया गया पुलिस अधीक्षक के कार्यों की सराहना की गई तथा विभाग सह संगठन मंत्री गुजरात सिंह भील ने भगवान बिरसा मुंडा आश्रम असनावर के लिए आमंत्रण प्रदान किया और जिला प्रचार प्रमुख सुरेंद्र कुमार जैन ने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मदन विलास झालरापाटन के लिए आमंत्रण दिया कार्यक्रम में विष्णु बंसल भगवान बिरसा मुडा आश्रम समिति अध्यक्ष गुजरात सिंह भील विभाग सह संगठन मंत्री, रामकिशन भील जिला सयोजक जनजाति सुरक्षा मंच, सुरेन्द्र कुमार जेन जिला प्रचार प्रमुख, मुकेश चौहान सदस्य उपस्थित रहे।
झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट






