Home / News / BJP महिला नेता ने सड़क पर काटा बवाल बोली बीजेपी राज में पुलिस नहीं…..

BJP महिला नेता ने सड़क पर काटा बवाल बोली बीजेपी राज में पुलिस नहीं…..

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में बीजेपी महिला नेता सरिता सिंह का सड़क पर हंगामा करते हुए का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल रहा है जहा सरिता सिंह का कहना है कि उनके पति और बेटे पर हमला करने वालों के खिलाफ पुलिस कोई सख्त कदम नहीं उठा रही, बल्कि अपराधियों को बचा रही है। मामला विंध्याचल थाना क्षेत्र के इंद्रावती अस्पताल का है, जहां अस्पताल के मार्केटिंग मैनेजर शैलेन्द्र सिंह और बाहर चाय की दुकान चलाने वाले राजेश यादव के बीच पैसों को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते झगड़ा बढ़ गया और दोनों पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें शैलेन्द्र सिंह और उनका बेटा घायल हो गए।

बता दे की घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा नगर मंत्री सरिता सिंह मौके पर पहुंचीं और आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग करते हुए सड़क पर धरने पर बैठ गईं। हंगामे के दौरान किसी ने आरोपियों की गुमटी में आग लगा दी, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। सरिता सिंह ने आरोप लगाया कि पुलिस ने 112 पर कॉल करने के बावजूद कार्रवाई नहीं की और आरोपियों को भगा दिया। उन्होंने कहा, “भाजपा सरकार में सपा वालों का राज चल रहा है, मुझे न्याय चाहिए।” वहीं, सीओ सिटी विवेक जावला ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई है, मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई है, और घायल पिता-पुत्र की हालत फिलहाल सामान्य है।

रिपोर्ट:- कनक चौहान

Tagged:
[post-views]
Share
Now