Home / News / बखरी डिग्री कॉलेज में स्नातक पढ़ाई शुरू कराने की मांग, राज्यपाल से मिलीं भाजपा नगर अध्यक्ष कामनी कंचन

बखरी डिग्री कॉलेज में स्नातक पढ़ाई शुरू कराने की मांग, राज्यपाल से मिलीं भाजपा नगर अध्यक्ष कामनी कंचन

बखरी से एक बड़ी शैक्षणिक खबर सामने आई है। भाजपा नगर अध्यक्ष कामनी कंचन ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात कर बखरी डिग्री कॉलेज में स्नातक की पढ़ाई शुरू कराने की मांग की है। उनका कहना है कि अगर सरकार जल्द पहल करे तो अगले शैक्षणिक सत्र से ही छात्रों को कॉलेज का लाभ मिल सकता है। देखिए बखरी में वर्षों के संघर्ष के बाद बने डिग्री कॉलेज में अब पढ़ाई शुरू होने की उम्मीद जगी है। भाजपा नगर अध्यक्ष कामनी कंचन ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात कर बखरी डिग्री कॉलेज में स्नातक की पढ़ाई अगले शैक्षणिक सत्र से शुरू कराने की मांग रखी।
कामनी कंचन ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि कॉलेज का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। कॉलेज परिसर में कार्यालय भवन भी तैयार है, लेकिन अब तक शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की नियुक्ति नहीं हो सकी है। यदि शीघ्र नियुक्ति और नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी जाए, तो अगले सत्र से ही कॉलेज में पढ़ाई संभव है। उन्होंने कहा कि बखरी, परिहारा, सोनमा पंचायत, बगरस, डरहा सहित दर्जनों पंचायतों के छात्र-छात्राओं को स्नातक की पढ़ाई के लिए बेगूसराय, खगड़िया या रोसड़ा जाना पड़ता है। इससे छात्रों पर आर्थिक बोझ बढ़ता है और उनका कीमती समय भी बर्बाद होता है।
कामनी कंचन ने राज्यपाल से शिक्षा विभाग और ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय को आवश्यक निर्देश जारी करने का अनुरोध किया है, ताकि स्थानीय छात्रों को अपने ही क्षेत्र में उच्च शिक्षा का अवसर मिल सके। अब देखना होगा कि राज्यपाल स्तर से इस मांग पर कितनी जल्दी कार्रवाई होती है और बखरी के छात्रों को कब तक अपने ही इलाके में स्नातक की पढ़ाई का सपना पूरा होता है।

Tagged:
[post-views]
Share
Now