Home / Politics / बिहार सरकार का आजादी का तोहफा: PT परीक्षा अब सिर्फ ₹100 में!

बिहार सरकार का आजादी का तोहफा: PT परीक्षा अब सिर्फ ₹100 में!

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य के युवाओं को दोहरी सौगात दी है। अब सभी प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आवेदन शुल्क घटाकर केवल 100 रुपये कर दिया गया है, और मुख्य परीक्षा (Mains) के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह घोषणा सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार युवाओं को अधिक से अधिक सरकारी नौकरी और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। इसी दिशा में एक और महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है।

राज्य की विभिन्न भर्ती आयोगों जैसे बिहार लोक सेवा आयोग, बिहार कर्मचारी चयन आयोग, बिहार तकनीकी सेवा आयोग, बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग, और केंद्रीय सिपाही चयन परिषद द्वारा आयोजित प्रारंभिक (PT) परीक्षाओं में अब एक समान शुल्क लिया जाएगा, जो कि मात्र 100 रुपये होगा। वहीं, मुख्य परीक्षा (Mains) में सफल अभ्यर्थियों से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। इस निर्णय से लाखों युवाओं को सीधा लाभ पहुंचेगा और सरकारी नौकरियों में भागीदारी की राह और आसान होगी।

Tagged:
[post-views]
Share
Now