क्रिकेट जगत में बड़ा तूफान, श्रीलंका सरकार ने 2011 वर्ल्ड कप की जांच के दिए….

श्रीलंका की सरकार ने 2011 क्रिकेट विश्व कप फाइनल फिक्स होने के आरोपों की जांच शुरू कर दी है। पूर्व खेल मंत्री महिंदानंदा अलूथागामागे (2010-2015) ने आरोप लगाया था कि 2011 विश्व कप में श्रीलंका की हार मैच फिक्सिंग की वजह से हुई और उनकी टीम ने भारत को यह विश्व कप बेच दिया था।खेल मंत्री डल्लास ने इस मामले पर जांच के आदेश दिए है।
महिंदानंदा के आरोप पर कुमार संगकारा और महेला जयवर्धने ने सबूत मांगे थे। जयवर्धने ने ट्वीट करके भी कहा था कि चुनाव आ रहे हैं और सर्कस शुरू हो रहा है।
इससे पहले भी श्रीलंका के पूर्व कप्तान और कॉमेंटेटर अर्जुन रणतुंगा ने भी 2011 विश्व कप के फाइनल में टीम की हार पर शक जताया था। उन्होंने कहा था कि श्रीलंका टीम की हार पर एक जांच होनी चाहिए और वह एक दिन जरूर इस बात का खुलासा करके सबको सच बताएंगे।
2011 विश्व कप में भारत ने श्रीलंका को 6 विकेट से मात दी थी और 28 साल बाद विश्व कप जीता था। आपको बता दें कि भ्रष्टाचार से जुड़े विवादों में अक्सर श्रीलंका क्रिकेट का नाम आता है। हाल ही में श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने कहा था कि आईसीसी भ्रष्टाचार को लेकर तीन पूर्व खिलाडियों की जांच कर रही है। हालांकि आईसीसी ने अभी तक ऐसा कोई भी खुलासा नहीं किया है।

Share
Now