Home / Updates / बड़ी खबर: दिल्ली CM रेखा गुप्ता पर हुआ हमला, मारा थप्पड़! आरोपी हिरासत में…..

बड़ी खबर: दिल्ली CM रेखा गुप्ता पर हुआ हमला, मारा थप्पड़! आरोपी हिरासत में…..

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार को हमला किया गया है. घटना उस दौरान की है जब वह अपने आवास पर जनसुनवाई कर रही थीं. शुरुआती जानकारी में पता चला कि आरोपी शख्स ने सीएम गुप्ता को कथित रूप से थप्पड़ जड़ने से पहले उनका हाथ भी अपनी तरफ खींचा था. पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने आरोपी शख्स को हिरासत में ले लिया है. पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है. इस हमले के बाद अब सीएम रेखा गुप्ता की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं. पुलिस ने आरोपी शख्स की पहचान राजेश भाई खिमजी के रूप में की गई है. वो गुजरात के राजकोट का रहने वाला है. इस घटना को लेकर सीएम ऑफिस की ओर से बयान जारी किया गया है.इस बयान में कहा गया है कि जनसुनवाई के दौरान हमला किया गया.डीसीपी और स्पेशल सेल मौके पर आई. मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा बढ़ाई गई है.

जनसुनवाई के दौरान मारा गया थप्पड़

पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी ने पहले सीएम रेखा गुप्ता का हाथ पकड़कर खींचा और बाद में उन्हें कथित रूप से थप्पड़ जड़ दिया. आरोपी शख्स की उम्र 35 साल के करीब बताई जा रही है. पुलिस फिलहाल आरोप से पूरे मामले को लेकर पूछताछ कर रही है. पुलिस ये जानने की भी कोशिश कर रही है कि आरोपी शख्स कहां से आया था और सीएम हमला करने की वजह क्या थी. 

हर बुधवार को जनसुनवाई करती हैं रेखा गुप्ता

सीएम रेखा गुप्ता हर बुधवार को अपने सरकारी आवास पर जनसुनवाई करती हैं. इस मौके पर वह उनके आवास पर आए लोगों की समस्याओं को सुनती हैं. और कोशिश करती हैं कि उनकी समस्याओं का हल निकाला जा सके. 20 अगस्त को भी सीएम रेखा गुप्ता पर हमला हुआ उस दौरान भी वह जनसुनवाई ही कर रहीं थीं. 

Tagged:
[post-views]
Share
Now