Home / News / भीलवाड़ा।,जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में मतगणना की तैयारियों को दिया गया अंतिम रूप

भीलवाड़ा।,जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में मतगणना की तैयारियों को दिया गया अंतिम रूप

रिपोर्टर पप्पू लाल पंचोली

14 सितंबर को प्रात 8 बजे से शुरू होगी मतगणना

नगर निगम भीलवाड़ा सहित 10 नगर पालिकाओं के लिए निर्धारित किये गए मतगणना स्थल एवं टेबल

भीलवाड़ा,12 सितंबर। राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान, जयपुर के निर्देशानुसार नगर पालिका आम चुनाव-2026 के तहत नगर निगम/नगर पालिकाओं के सदस्य निर्वाचन के लिए सोमवार, 14 सितंबर 2026 को प्रातः 8:00 बजे से मतगणना प्रारंभ होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्री जसमीत सिंह संधू के निर्देशानुसार मतगणना को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

नगर निगम भीलवाड़ा के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतों की गणना राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, तिलक नगर, भीलवाड़ा में प्रातः 8 बजे से की जाएगी। मतगणना के लिए आवश्यक कक्ष, स्ट्रांग रूम, मतगणना टेबल तथा विभिन्न व्यवस्थाओं से संबंधित कक्ष निर्धारित किए गए हैं।

नगर निगम भीलवाड़ा की मतगणना व्यवस्था के तहत रिटर्निंग अधिकारी के लिए मतगणना कक्ष संख्या 42 तथा सहायक रिटर्निंग अधिकारी के लिए कक्ष संख्या 39 निर्धारित किया गया है। ईवीएम संग्रहण कक्ष, कक्ष संख्या 41 भूतल में रहेगा। कक्ष संख्या 42 में टेबल संख्या 1 से 18 तक वार्ड संख्या 1 से 35 तथा कक्ष संख्या 39 में टेबल संख्या 1 से 15 तक वार्ड संख्या 36 से 70 की मतगणना की जाएगी।

विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए कक्ष निर्धारित

मतगणना स्थल पर पर्यवेक्षक कक्ष, जिला निर्वाचन अधिकारी कक्ष, पुलिस अधीक्षक कक्ष, जिला निर्वाचन शाखा, नियंत्रण कक्ष, कम्प्यूटर कक्ष, सांख्यिकीय सूचनाएं कक्ष, आरक्षित मतगणना दल कक्ष, मीडिया कक्ष, लेखा भुगतान कक्ष, स्टोर कक्ष, अल्पाहार एवं सर्किट हाउस व्यवस्था कक्ष तथा यातायात प्रकोष्ठ कक्ष भी निर्धारित किए गए हैं।

जिले की 10 नगर पालिकाओं में यह रहेंगे मतगणना स्थल

जिले की समस्त 10 नगर पालिकाओं के मतगणना स्थल इस प्रकार रहेंगे।

नगर पालिका बीगोद के लिए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बीगोद, नगर पालिका आसींद के लिए राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आसींद, नगर पालिका गुलाबपुरा के लिए श्री गांधी शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय गुलाबपुरा, नगर पालिका गंगापुर के लिए उपखंड कार्यालय गंगापुर परिसर के पीछे स्थित बैठक हॉल (कृषि भवन), नगर पालिका हमीरगढ़ के लिए राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हमीरगढ़, नगर पालिका बनेड़ा के लिए राजकीय महाविद्यालय बनेड़ा, नगर पालिका शाहपुरा के लिए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहपुरा, नगर पालिका जहाजपुर के लिए स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल जहाजपुर, नगर पालिका मांडलगढ़ के लिए स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल विद्यालय मांडलगढ़ तथा नगर पालिका बिजौलिया के लिए राउमावि बिजौलिया को मतगणना स्थल निर्धारित किया गया है।

नगर पालिकावार मतगणना टेबलों की संख्या निर्धारित

नगर पालिका बीगोद में 25 वार्डों के लिए 5 टेबल, आसींद में 25 वार्डों के लिए 5 टेबल, गुलाबपुरा में 35 वार्डों के लिए 7 टेबल, गंगापुर में 25 वार्डों के लिए 5 टेबल, हमीरगढ़ में 20 वार्डों के लिए 4 टेबल, बनेड़ा में 20 वार्डों के लिए 4 टेबल, शाहपुरा में 35 वार्डों के लिए 7 टेबल, जहाजपुर में 25 वार्डों के लिए 5 टेबल, मांडलगढ़ में 20 वार्डों के लिए 4 टेबल तथा बिजौलिया में 25 वार्डों के लिए 5 टेबल निर्धारित की गई हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित प्रभारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतगणना से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने तथा मतगणना के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मतगणना प्रक्रिया पूर्ण निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न कराई जाए।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now