Home / News / सीतापुर में राष्ट्रीय लोक अदालत में 2.08 लाख वाद निस्तारित, 10.62 करोड़ का हुआ समझौता

सीतापुर में राष्ट्रीय लोक अदालत में 2.08 लाख वाद निस्तारित, 10.62 करोड़ का हुआ समझौता

रिपोर्ट अखिलेश गौतम

सीतापुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 2 लाख 8 हजार 392 वादों का निस्तारण कर नया रिकॉर्ड बनाया गया। जनपद न्यायाधीश आशीष जैन की अध्यक्षता में दीप प्रज्वलित कर लोक अदालत का शुभारंभ किया गया।

सचिव आलोक यादव ने बताया कि लोक अदालत में कुल 10 करोड़ 62 लाख 81 हजार रुपये के वादों का निपटारा हुआ।
जिला जज आशीष जैन ने 1 वाद का निस्तारण किया। समस्त अपर जिला जजों द्वारा 353 वाद निस्तारित किए गए। परिवार न्यायालय द्वारा 135 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें 27 टूटते परिवारों में सुलह कराकर पति-पत्नी को साथ रहने के लिए विदा किया गया।
मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के अध्यक्ष मो. गुलामुल मदार द्वारा 102 मामलों में 6 करोड़ 1 लाख 37 हजार का अवार्ड पारित किया गया। उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष अभिमन्यु लाल श्रीवास्तव द्वारा 12 वादों में 18 लाख 2 हजार का अवार्ड दिया गया।
राजस्व न्यायालयों द्वारा 61 हजार 197, विकास विभाग द्वारा 83 हजार 171 तथा समस्त न्यायिक मजिस्ट्रेटों द्वारा 6 हजार 73 वादों का निस्तारण किया गया। बैंकों द्वारा प्री-लिटिगेशन के 1488 मामलों में 10 करोड़ 26 लाख 90 हजार की वसूली की

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now