बलौदा बाजार से राजेश कुमार बघेल की रिपोर्ट
●
● आरोपी द्वारा लग्जरी KIA सोनेट कार के माध्यम से प्रतिबंधित कफ सिरप की, जा रही थी तस्करी
● आरोपी को भाटापारा राजाढार बाईपास तिराहा पर घेराबंदी कर पकड़ा गया
● आरोपी से ₹11,500 कीमत मूल्य का 50 नग प्रतिबंधित कोरेक्स सिरप किया गया जप्त
● आरोपी से घटना में प्रयुक्त KIA सोनेट कार क्र. CG10 BU 7388 एवं एक मोबाइल भी किया गया जप्त
● संपूर्ण प्रकरण में आरोपी से ₹7,16,500 कीमत मूल्य का सामान बरामद करने में मिली सफलता
पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों, अवैध महुआ शराब बनाने वाले, जुआ सट्टा एवं मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले अंवैधानिक तत्वों की धरपकड कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में मुखबिर सूचना पर आज दिनांक 17.03.2026 को थाना भाटापारा ग्रामीण की पुलिस टीम द्वारा भाटापारा-राजाढार बाईपास तिराहा में घेराबंदी कर लग्जरी KIA सोनेट कार के माध्यम से प्रतिबंधित कफ सिरप की तस्करी करने वाले आरोपी राम नारायण वस्त्रकर को पकड़ा गया है।
इस दौरान पुलिस टीम द्वारा पहले आरोपी तथा उसके कार का सुक्ष्मतापूर्वक निरीक्षण किया गया, जिसमें आरोपी से ₹11,500 कीमत मूल्य का 50 नग प्रतिबंधित कोरेक्स सिरप मिला जिसे विधिवत जप्त किया गया है। इसके साथ ही पुलिस टीम द्वारा आरोपी से प्रतिबंधित कफ सिरप की तस्करी में इस्तेमाल KIA सोनेट कार क्र. CG10 BU 7388 एवं एक मोबाइल भी जप्त किया गया है। संपूर्ण प्रकरण में पुलिस को आरोपी से ₹7,16,500 कीमत मूल्य का सामान बरामद करने में सफलता मिली है। कि प्रकरण में थाना भाटापारा ग्रामीण में आरोपी के विरुद्ध NDPS की सुसंगत धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर, आरोपी को विधिवत गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष आरोपी को प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। प्रकरण विवेचना में है।
आरोपी- राम नारायण वस्त्रकार उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम सिवनी थाना नैला जिला जांजगीर चांपा






