झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट
आज दिनांक 23-06-2026 को भाजपा मण्डल झालावाड द्वारा नगर परिषद द्वारा करवाये जा रहे विकास कार्य का आज भूमि पूजन किया, वार्ड नंबर 14 मे मंदिर के बाहर बन रहे लगभग 17 लाख रुपए के गरबा मंडप कि छत का विधिवत भूमि पूजन किया, छत के बनने से यहाँ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा सकेंगे, जिससे वार्ड वासियो को आयोजन करने मे परेशानी का सामना नहीं करना पड़े, इस अवसर पर आर पी एस सी श्याम सुन्दर शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन शर्मा, मण्डल अध्यक्ष प्रदीप सिंह राजावत,पार्षद प्रतिनिधि कमल कश्यप, सुरेश मेराठा, सत्यप्रकाश सेन, शंकर कश्यप,भगवान कश्यप सहित वार्ड वासी उपस्थित रहे!






