रिपोर्ट संजय मिश्रा
चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में वांछित /वारंटी अभियुक्तो को विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी मऊ यामीन अहमद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक शिवआसरे व उनकी टीम द्वारा नाबालिक के साथ जबरजस्ती दुष्कर्म करने के वांछित आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
उल्लेखनीय है कि थाना बरगढ़ अन्तर्गत ग्राम निवासी द्वारा थाना बरगढ़ में सूचना दी कि उनकी नाबालिक पुत्री को गुलाबचन्द्र कोल पुत्र बरुहा उर्फ रामसजीवन निवासी शिवगंज का पुरवा मजरा रैपुरा थाना बरगढ़ जनपद चित्रकूट गाली गलौच एवं जान से मारने की धमकी देते हुये जबरजस्ती दुष्कर्म करना एवं वादिया को गाली गलौज एवं मारने की धमकी दी गयी । इस सम्बन्ध में बरगढ़ में दिनांक 23.07.2025 को मु0अ0सं0 62/25 धारा 65(1),352,351(3) बीएनएस व 4(2) पॉक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया । आज दिनाँक 30.07.2025 को अभियुक्त गुलाबचन्द्र कोल उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया ।






