Home / News / बांका जिला ने आज एक और स्वतंत्रता सेनानी को खो दिया

बांका जिला ने आज एक और स्वतंत्रता सेनानी को खो दिया

बांका जिला के बाराहाट प्रखंड क्षेत्र के पथरा ग्राम निवासी व्योबृद्ध स्वतंत्रता सेनानी परमेश्वर मंडल के निधन हो जाने पर अंतिम दर्शन के लिए लोगों का तांता लगा रहा। श्री मंडल की उम्र लगभग 104 वर्ष था। निधन की खबर मिलते ही बाराहाट प्रखंड पदाधिकारी गोपाल गुप्ता एवं बाराहाट थाना के एस0एच0ओ0 महेश कुमार दल बल के साथ श्री मंडल के पैतृक आवास पर पहुंच कर पुष्प चक्र समर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। वही जिला कांग्रेस कमिटी बांका द्वारा पुष्प चक्र एवं कांग्रेस का झंडा समर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमिटी ओ बी सी के जिला अध्यक्ष सुरेश प्रसाद यादव, प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष सच्चिदानंद साह, पथरा पंचयात अध्यक्ष परमानन्द मंडल, इंदु देवी, कैलाश साह सहित अन्य कांग्रेस जन एवं भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। जिला कांग्रेस कमिटी ओ बी सी के अध्यक्ष सुरेश यादव ने कहा की परमेस्वर बाबू एक समर्पित देश भक्त, स्वतंत्रता सेनानी एवं समर्पित कांग्रेसी कार्यकर्त्ता थे। इन्होने देश की आजादी के लिए अंग्रेजो के जुल्मो को सहा। इनके निधन से देश, समाज एवं कांग्रेस का अपूर्णीय क्षति हुआ है। जिसकी क्षति पूर्ति निकट भविष्य में असंभव है। मनोरंजन प्रसाद, ब्यूरो चीफ, बांका।

Tagged:
[post-views]
Share
Now