Home / News / बिजली विभाग में एसडीओ अनिता सैनी के तबादले एवं जांच की मांग को लेकर जन अधिकार पार्टी जनशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद अली ने उच्च अधिकारियों से मुलाकात कर एक सप्ताह में नही हटाने पर दी आंदोलन की चेतावनी

बिजली विभाग में एसडीओ अनिता सैनी के तबादले एवं जांच की मांग को लेकर जन अधिकार पार्टी जनशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद अली ने उच्च अधिकारियों से मुलाकात कर एक सप्ताह में नही हटाने पर दी आंदोलन की चेतावनी

रुड़की। जन अधिकार पार्टी जनशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद अली ने उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के उच्च अधिकारियों से मुलाकात कर एसडीओ पद पर तैनात अनिता सैनी के स्थानांतरण एवं जांच की मांग उठाई है। आजाद अली का आरोप है कि अनिता सैनी पिछले करीब 20 वर्षों से एक ही स्थान पर ड्यूटी कर रही हैं, जिसके चलते उनके स्थानांतरण एवं जांच की आवश्यकता है।
आजाद अली ने इस संबंध में संबंधित एसडीओ के कार्यकाल की जांच की भी मांग की है उच्च अधिकारियों के समक्ष पत्र प्रस्तुत कर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की ओर से मामले में कार्रवाई के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है।
जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद अली ने कहा कि यदि निर्धारित समय में एसडीओ अनिता सैनी को वहां से नहीं हटाया गया तो पार्टी की ओर से आंदोलन शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर आवाज उठाती रही है और आगे भी आवाज उठाती रहेगी।
अब देखना होगा कि उच्च अधिकारियों की ओर से एक सप्ताह के भीतर इस मामले में क्या कार्रवाई की जाती है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now