टीम इंडिया के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने चेन्नई सुपर किंग्स को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जिसने फैंस को चौंका दिया है। उन्होंने दावा किया कि CSK ने आईपीएल के नियमों को दरकिनार करते हुए युवा खिलाड़ी डेवाल्ड ब्रेविस को बेस प्राइस ₹2.2 करोड़ से कहीं ज्यादा रकम चुपके से दे दी। अश्विन के मुताबिक, ये रकम ‘अंडर-द-टेबल’ दी गई ताकि ब्रेविस को किसी दूसरी टीम के पास जाने से पहले ही अपने स्क्वॉड में शामिल किया जा सके। नियम के मुताबिक रिप्लेसमेंट खिलाड़ी को सिर्फ बेस प्राइस मिलना चाहिए, लेकिन एजेंटों के साथ हुई बातचीत में डील में अतिरिक्त रकम जोड़ दी गई।

अश्विन ने बताया कि खिलाड़ी और एजेंट ऐसी चालें इसलिए चलते हैं क्योंकि उन्हें पता होता है कि अगर अगले सीजन से पहले रिलीज कर दिया गया, तो नीलामी में उनकी कीमत और बढ़ जाएगी। उन्होंने कहा, CSK इस एक्स्ट्रा अमाउंट को देने के लिए तैयार थी और इसी वजह से ब्रेविस टीम में शामिल हो गए। नतीजा ये हुआ कि टूर्नामेंट के दूसरे हाफ में CSK का कॉम्बिनेशन और मजबूत बन गया। अब IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में पीली जर्सी वाली ये टीम ₹30 करोड़ के पर्स के साथ उतरने वाली है।






